डॉ डेज़ी ठाकुर बनी हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की नयी अध्यक्ष

21 जनवरी, 2018
नयी सरकार के आने के बाद काफी प्रशासनिक फेरबदल किये जा रहे है, और अभी तक यह सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश महिला आयोग के अध्यक्ष के लिए डॉ डेज़ी ठाकुर को नियुक्त किया गया है। डॉ डेज़ी ठाकुर 3 साल तक हिमाचल प्रदेश महिला आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगी। इससे पहले वे भाजपा की राज्य महिला मोर्चा की सचिव भी रही हैं। गैर-आधिकारिक सदस्यों में इंदु बाला, सुषमा भट्ट और मंजरी नेगी को भी 3 साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है।
Motivational Story - जानिये कैसे एक मिस्त्री के बेटा बना हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की स्थापना वर्ष 1997 में हुई थी, महिला आयोग का कार्य महिलाओं की अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें न्याय दिलाना है। देश के सभी राज्यों में महिला आयोग का गठन किया जाता है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय महिला आयोग काम करता है। राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना जनवरी 1992 में की गयी थी।
हिमाचल कैबिनेट 2018 - जानिये किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
Himachal Pradesh 2018 Current Affairs in Hindi










Please LIKE us on FB CPI